Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बस्तर को मिली अत्याधुनिक ‘हेल्थ एटीएम’ की सौगात, अब मिनटों में होगी स्वास्थ्य जांच

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर, 6 मार्च 2026: बस्तर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिले को अत्याधुनिक...

जगदलपुर, 6 मार्च 2026:

बस्तर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिले को अत्याधुनिक ‘हेल्थ एटीएम’ मशीनों की सौगात मिली है। बस्तर सांसद महेश कश्यप की पहल पर शुक्रवार को महारानी अस्पताल, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज और भानपुरी सिविल अस्पताल में इन मशीनों का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप तथा चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने फीता काटकर हेल्थ एटीएम का शुभारंभ किया। इस नई व्यवस्था से अब मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य जांच के लिए लंबी कतारों में खड़े रहने या निजी लैब के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। हेल्थ एटीएम के माध्यम से मरीज कुछ ही मिनटों में कई प्रकार की स्वास्थ्य जांच करा सकेंगे और डिजिटल रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध होगी, जिससे डॉक्टर तुरंत उपचार शुरू कर सकेंगे। उन्होंने इसे “स्वस्थ बस्तर, सशक्त बस्तर” के संकल्प को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सामान्य होने के साथ ही अब अंदरूनी इलाकों में भी स्वास्थ्य सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जाएगा।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि हेल्थ एटीएम की शुरुआत से क्षेत्रवासियों को त्वरित और सुलभ स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। सरकार बस्तर में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। हेल्थ एटीएम के माध्यम से आम जनता को त्वरित स्वास्थ्य जांच का लाभ मिलेगा और इलाज में होने वाली देरी भी कम होगी।

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष दिनेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, स्वास्थ्य अधिकारी, अस्पताल स्टाफ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments