Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, मां दंतेश्वरी के दरबार में लिया आशीर्वाद

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर, (विमलेंदु शेखर झा):     भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की ...

जगदलपुर, (विमलेंदु शेखर झा):    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की परिचयात्मक बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछड़ा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और इसकी भूमिका पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में बेहद अहम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक के बाद सभी पदाधिकारियों ने प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और संगठन की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया ने कहा कि मोर्चा जिले में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगा और सभी वर्गों को साथ लेकर पार्टी के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परीस बेसरा, जिला उपाध्यक्ष लखीधर बघेल, नरसिंह ठाकुर, मनोहर सेठिया, राजेश ओकले, राधेश्याम पटेल, संतोष ठाकुर, मनोज ठाकुर, विनायक बेहरा, कमलेश विश्वकर्मा, शंकर राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments