Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का भव्य आयोजन: 33 विप्र महिलाओं का ‘महिला शिखर सम्मान’ से गौरव

यह भी पढ़ें -

रायपुर:    नवरात्रि के पावन अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित “महिला शिखर सम्मा...

रायपुर:   नवरात्रि के पावन अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित “महिला शिखर सम्मान” समारोह ने समाज में नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। यह भव्य आयोजन 21 मार्च को सिविल लाइंस स्थित वृन्दावन हॉल में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रदेशभर की 33 उत्कृष्ट विप्र महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व बाल आयोग अध्यक्ष श्रीमती शताब्दी पाण्डेय, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस श्रीमती अर्चना झा तथा समग्र शिक्षा जांजगीर की सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती हेमलता शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन के साथ किया गया।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति की भूमिका को समाज और राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने हुनर को पहचानने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से समाज को दिशा दे रही है।

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 33 महिलाओं को साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, कला, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी जीवंत बना दिया। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत जस-गीत, भजन, कविता पाठ एवं एकल-सामूहिक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों को भी अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, महासचिव डॉ. सुनील कुमार ओझा सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नमिता शर्मा एवं अरविन्द ओझा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अविनय दुबे द्वारा किया गया। यह आयोजन न केवल नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन और प्रेरणा का संदेश भी छोड़ गया।

No comments