जगदलपुर ( विमलेन्दु शेखर झा ) :- जगदलपुर के लालबाग से लेकर विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात तक दौड़ते कदमों ने बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता,...
जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- जगदलपुर के लालबाग से लेकर विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात तक दौड़ते कदमों ने बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता,समृद्ध संस्कृति और बदलती पहचान को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया।
आज समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया,यह आयोजन केवल एक मैराथन नहीं,बल्कि नए, शांत और विकसित होते बस्तर की मजबूत पहचान है।
ऐसे आयोजनों के माध्यम से आने वाले समय में बस्तर निश्चित ही अपनी एक नई पहचान स्थापित करते हुए विकास की राह में और भी ऊंची उड़ान भरेगा।
इस अवसर पर मंत्री श्री केदार कश्यप,सांसद श्री महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप,जगदलपुर महापौर श्री संजय पांडेय,बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी,सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि,मांझी- चालकी,कमिश्नर श्री डोमन सिंह,आई जी श्री सुंदरराज पी.,कलेक्टर श्री आकाश छिकारा,पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा,जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।





No comments