Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

चित्रकोट में अंबेडकर जयंती पर दौड़ा उत्साह, 5 किमी मिनी मैराथन में 300+ प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:   डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर चित्रकोट में आयोजित 5 किलोमीटर मिनी मैराथन ने उत्साह, ऊर्जा और सामाजिक एकता का शानदार संदेश द...

जगदलपुर:  डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर चित्रकोट में आयोजित 5 किलोमीटर मिनी मैराथन ने उत्साह, ऊर्जा और सामाजिक एकता का शानदार संदेश दिया। ग्राम पंचायत चित्रकोट द्वारा आयोजित इस दौड़ में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मिनी मैराथन का आयोजन सरपंच भंवर मोर्य के नेतृत्व में किया गया। दौड़ की शुरुआत एसटीएफ चौक, लोहंडीगुड़ा से हुई और समापन अंबेडकर प्रतिमा, चित्रकोट में हुआ। पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ में भाग लिया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना, समाज में समानता, एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। साथ ही युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करना भी इस पहल का प्रमुख लक्ष्य था।

पुरुष वर्ग में शंभू ने प्रथम, श्रीधर ने द्वितीय और शांतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में प्रमिला मंडावी प्रथम, बसंती मंडावी द्वितीय और सुबली तृतीय स्थान पर रहीं। दोनों वर्गों में प्रथम से दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य मालती बैज, पूर्व जनपद सदस्य जयंती यादव, प्रेमवती बाकड़े, उपसरपंच छोटू राम बघेल और आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रशांत कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और पंचायत प्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

आयोजन को सफल बनाने में पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग का विशेष योगदान रहा, वहीं ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन लगातार किए जाएंगे, ताकि युवाओं में स्वास्थ्य, जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश और मजबूत हो सके।

No comments