जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में 1 अप्रैल 2026 को बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना परिस...
जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा:
छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में 1 अप्रैल 2026 को बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना परिसर में शहीद स्वर्गीय मुरली तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यह आयोजन नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता को समर्पित रहा, जिसमें बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर उनके योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप ने कहा कि प्रदेश के नक्सल मुक्त होने से अब क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद अब सरकार बिना किसी बाधा के गांव-गांव तक विकास योजनाओं को पहुंचा सकेगी, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
श्रद्धांजलि सभा में मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सावेंद्र सेठिया सहित बाल सिंह ठाकुर, तुलसी सिंह, विजय गुप्ता, लखन ठाकुर, पुरुषोत्तम ठाकुर, प्रेम लाल यादव, गुड्डू कश्यप, चैंतन ग्वाल, शिवनंदन, उमेंद्र ठाकुर, हरिराम नाग, सरपंच डमरू कश्यप एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
साथ ही लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी रवि कुमार बैगा एवं थाना स्टाफ के साथ बुधराम कोमरे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं शांति के संदेश के साथ किया गया।


No comments