जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): नार्थ ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालयीन कराते (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी, असम में कि...
जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):
नार्थ ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालयीन कराते (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी, असम में किया गया, जिसमें शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर जगदलपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के दो होनहार खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और दमदार खेल के बल पर अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन (ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी) कराते प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों में प्रशांत नायडू (शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर) एवं उदय प्रकाश मौर्य (शासकीय नवीन महाविद्यालय, तोकापाल) शामिल हैं।
दोनों खिलाड़ियों ने टीम मैनेजर श्री बी.एल. केवट (संचालक, शारीरिक शिक्षा/क्रीड़ा) एवं कोच श्री राकेश कुमार (स्पोर्ट्स ऑफिसर) के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन कराते प्रतियोगिता का आयोजन 06 अप्रैल 2026 से 09 अप्रैल 2026 तक पुनः डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी, असम में किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन और विजय की अपेक्षा जताई है।


No comments