Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

शहीदों को नमन बस्तर में श्रद्धांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा, 1 अप्रैल 2026: छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना परिसर म...

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा, 1 अप्रैल 2026:

छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना परिसर में शहीद स्वर्गीय मुरली तिवारी सहित वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, युवाओं और सुरक्षा बलों के जवानों ने शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

यह आयोजन न केवल शहीदों की वीरता को स्मरण करने के लिए था, बल्कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता का प्रतीक भी बना। नक्सल मुक्त घोषित होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया और लोगों ने इसे विकास की नई शुरुआत बताया।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा किया गया, जिसमें मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप ने कहा कि प्रदेश के नक्सल मुक्त होने से अब गांव-गांव तक विकास कार्य तेजी से पहुंचेंगे और आमजन को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के आत्मसमर्पण से क्षेत्र में शांति स्थापित हुई है, जिससे शासन-प्रशासन को योजनाओं के क्रियान्वयन में आसानी होगी।

श्रद्धांजलि सभा में मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सावेंद्र सेठिया, बालसिंह ठाकुर, तुलसी सिन्हा, शिवनंदन पेगढ़, विजय गुप्ता, लखन ठाकुर, पुरुषोत्तम ठाकुर, प्रेमलाल यादव, गुड्डू कश्यप, चेतन ग्वाल, उमेंद्र ठाकुर, हरिराम नाग, सरपंच डमरू कश्यप, थाना प्रभारी रवि कुमार बैगा, बुधराम कोमरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के अंत में दीप प्रज्वलित कर शहीदों की स्मृति को नमन किया गया और उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया गया।

No comments