जगदलपुर: भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर आम नागरिकों के लिए प्...
जगदलपुर: भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर आम नागरिकों के लिए प्याऊ (जल सेवा) की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष एक प्याऊ का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण जनसेवा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज के बीच कार्य करती रही है, और व्यापारी प्रकोष्ठ का यह प्रयास इसी दिशा में एक सराहनीय कदम है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाजहित में उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
व्यापारी प्रकोष्ठ के सदस्यों ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को गर्मी में राहत मिल सके।
इस दौरान आनंद मोहन मिश्रा, रामाश्रय सिंह, आर्येंद्र सिंह आर्य, अनिल लुंकड़, गोविंद ईनाणी, खेमसिंह देवांगन, मनोहर तिवारी, प्रकाश झा, रोहित त्रिवेदी, दिगम्बर राव, किशोर महावर, गणेश काले, राजा यादव, अविनाश गौतम, रोहित बैस, प्रकाश दुग्गड़, आशू आचार्य, अभिषेक तिवारी, मणि विक्रम नायडू, योगेश पाणिग्रही, शशांक श्रीवास्तव, ब्रिजेश शर्मा, बृजेश कपूर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments