Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

पिपरौद में ‘सुंदर सदन’ का शुभारंभ, जल्द शुरू होगा बाड़ा निर्माण कार्य

यह भी पढ़ें -

अभनपुर/रायपुर:  श्री दूधाधारी मठ के ग्राम पिपरौद में नव निर्मित कर्मचारी भवन ‘सुंदर सदन’ का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।...

अभनपुर/रायपुर: श्री दूधाधारी मठ के ग्राम पिपरौद में नव निर्मित कर्मचारी भवन ‘सुंदर सदन’ का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर महन्त रामसुन्दर दास, ट्रस्ट कमेटी के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शुभारंभ अवसर पर भगवान सत्यनारायण की कथा एवं विधिवत पूजन का आयोजन किया गया।


अपने आशीर्वचन में महन्त रामसुन्दर दास ने कहा कि पूज्य गुरुदेव महन्त वैष्णव दास का पिपरौद गांव से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने शिक्षा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से यहां विद्या मंदिर की स्थापना की थी। इसके बाद अभनपुर में हाई स्कूल, रायपुर में संस्कृत महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय तथा संस्कृत पाठशाला की स्थापना कर समाज को शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा दी।

महंत जी ने कहा कि पूर्वाचार्यों द्वारा निर्मित बाड़ा के जीर्णोद्धार को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट कमेटी की मंशानुसार कर्मचारी भवन का निर्माण कराया गया है, जिसका नाम ‘सुंदर सदन’ रखा गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यहां बाड़ा निर्माण का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम को ट्रस्ट कमेटी के सदस्य विजय पाली, रामकृष्ण पाली एवं ग्राम के जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया तथा गांव के सरपंच एवं बाड़ा कर्मचारियों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट कमेटी के सदस्य राजेश अग्रवाल, राम छवि दास, सुखराम दास, त्यागी जी महाराज, लेखराम साहू, भीखम साहू, राजेश्वर गिरी, माखनलाल साहू, सरपंच दुलेश्वरी साहू, रामलाल ध्रुव, चंदूराम साहू, राजाराम कंवर, पूर्व सरपंच पार्वती साहू, नाथूराम साहू, रतन साहू, रामप्रिय दास, जय शुक्ला, हर्ष दुबे, रामलोचन दास एवं मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments