Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक से दिनदहाड़े मोबाइल लूट, राजधानी की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें -

रायपुर:     छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधा...

रायपुर:    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक दिनदहाड़े मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा राजधानी में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठकों में व्यस्त हैं।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8:15 बजे धरमलाल कौशिक रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचा और हाथ में रखा मोबाइल फोन झपटकर तेज रफ्तार से फरार हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि कौशिक संभल भी नहीं सके। वारदात के समय वे अकेले थे।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आम नागरिकों का कहना है कि जब प्रदेश के वरिष्ठ नेता ही राजधानी में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। लगातार बढ़ रही चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।

राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। वहीं भाजपा नेताओं ने भी अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

No comments