ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार, बैंकिंग और ऑनलाइन प्रमाण पत्र की सुविधाएं जगदलपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah...
ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार, बैंकिंग और ऑनलाइन प्रमाण पत्र की सुविधाएं
जगदलपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार ग्राम पहुंचकर शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा (जन सुविधा केंद्र) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही बस्तर की प्रसिद्ध इमली का स्वाद चखा और कहा कि “यहां की इमली खट्टी नहीं बल्कि बेहद मीठी है।”
नेतानार स्थित सीआरपीएफ कैंप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने इमली प्रसंस्करण केंद्र का अवलोकन किया, जहां स्व सहायता समूह की महिलाएं इमली पल्प तैयार कर रही हैं। गुंडाधूर महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी श्रीमती लंबी नाग ने बताया कि इस कार्य से महिलाएं सालाना लगभग एक लाख रुपये तक की आय अर्जित कर सकेंगी।
गृह मंत्री ने सेवा सेतु केंद्र का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। ग्राम नेतानार की श्रीमती सुखदेवी ने बताया कि पहले आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के लिए उन्हें करीब 10 किलोमीटर दूर नानगुर तक पैदल जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही आधार, केवाईसी, मोबाइल नंबर अपडेट और ई-आधार जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं।
इसी तरह ग्रामीण महिला सोनामनी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी के लिए उन्हें पहले काफी परेशानी होती थी, लेकिन सेवा केंद्र खुलने से अब गांव में ही यह काम आसानी से हो पा रहा है। केंद्र में जन्म, आय, जाति सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
सेवा डेरा में महिलाओं को “बैंक सखी” के रूप में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीण महिलाएं गांव में ही बैंकिंग सेवाएं जैसे पैसा जमा-निकासी, खाता खोलना, केवाईसी और स्वयं सहायता समूहों के लिए बैंकिंग सहायता प्राप्त कर सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का भी दौरा किया। यहां महिलाओं को बेसिक और एडवांस सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही विजय कुमारी ने बताया कि सिलाई सीखकर वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर पाएंगी।
इसके अलावा अमित शाह ने धान डेकी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर ग्रामीण महिलाओं से चर्चा की। इस पहल से जहां महिलाओं की आय बढ़ेगी, वहीं धान की भूसी का उपयोग पशुओं के पौष्टिक आहार के रूप में भी किया जा सकेगा।
इस अवसर पर Vishnu Deo Sai, Vijay Sharma, मुख्य सचिव श्री विकासशील सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित


No comments