Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भीषण गर्मी में गांव-गांव पहुंच रहे जल जीवन मिशन संचालक, परख रहे पेयजल व्यवस्था

यह भी पढ़ें -

फरसगांव:  भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन म...

फरसगांव: भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन के संचालक कमल किशोर सोन ने बुधवार को फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जुगानीकला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत संचालित एकल ग्राम पेयजल योजना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ परियोजना अधिकारी उमेश भारद्वाज भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अभियंता जीएल लखेर, अधीक्षण अभियंता कैलाश मदरिया, आरके शुक्ला, कार्यपालन अभियंता वीरेंद्र पांडे, सहायक अभियंता सीपी सोनवानी, उप अभियंता अजय टोप्पो सहित पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यपालन अभियंता वीरेंद्र पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम जुगानीकला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 215.03 लाख रुपए की लागत से योजना स्वीकृत की गई है। योजना के तहत 65 किलोलीटर क्षमता की आरसीसी ऊंची पानी टंकी और एक सौर टंकी के माध्यम से 409 घरों तक पेयजल पहुंचाया जा रहा है।

ग्राम पंचायत जुगानीकला की सरपंच संगीता नेताम ने बताया कि योजना शुरू होने के बाद ग्रामीणों की हैंडपंप पर निर्भरता कम हुई है और अब घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे लोगों को राहत मिली है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जल वितरण व्यवस्था और पानी की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। अतिरिक्त सचिव ने अधिकारियों को वर्षा ऋतु से पहले और बाद में नियमित जल परीक्षण कराने तथा साल में दो बार पानी टंकियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।


No comments