Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने रविशंकर से की मुलाकात, बस्तर की संस्कृति का कराया परिचय

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):  बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने हाल ही में आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय बैंगलोर आश्रम मे...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने हाल ही में आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय बैंगलोर आश्रम में आध्यात्मिक गुरु रविशंकर से विशेष मुलाकात की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी भी साथ मौजूद रहीं। सांसद दंपति ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर बस्तर क्षेत्र की खुशहाली और विकास के लिए मार्गदर्शन लिया।

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान सांसद महेश कश्यप ने बस्तर की समृद्ध और गौरवशाली जनजातीय संस्कृति के प्रतीक ‘गौर मुकुट’ को गुरुदेव को भेंट किया। साथ ही उन्हें पारंपरिक शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सांसद ने बस्तरवासियों की आस्था की केंद्र देवी माँ दंतेश्वरी की पावन छवि भी गुरुदेव को भेंट की।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि गुरुदेव  रविशंकर का सानिध्य पाना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और आध्यात्मिक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के आशीर्वाद से उन्हें जनसेवा के कार्यों में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। भेंट के दौरान गुरुदेव  रविशंकर ने बस्तर की जनजातीय संस्कृति, कला और वहां के लोगों की सरलता की सराहना की। उन्होंने बस्तर अंचल के विकास, शांति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।



No comments