Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

हल्द्वानी में कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उठाई आवाज

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में आयोजित सभा के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ किए जाने के ...

जगदलपुर:

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में आयोजित सभा के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ किए जाने के विरोध में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एकदिवसीय जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन एवं सत्याग्रह किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को सामाजिक समरसता, समानता और संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए विरोध दर्ज कराया।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि 21वीं सदी में छुआछूत और जातिगत भेदभाव की सोच बेहद शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक दलित समाज से आने वाले राष्ट्रीय नेता की सभा के बाद कार्यक्रम स्थल का ‘शुद्धिकरण’ किया जाना केवल मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान नहीं, बल्कि दलित, वंचित एवं शोषित वर्गों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।

ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता और सम्मान का अधिकार दिया है। जाति के आधार पर किसी व्यक्ति की उपस्थिति को किसी स्थान के लिए ‘अशुद्ध’ मानना मानव गरिमा और संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कथित घटना की निंदा करते हुए सामाजिक भेदभाव के खिलाफ कांग्रेस के संघर्ष को जारी रखने की बात कही।

वहीं नगर निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि भाजपा को दलितों के वोट से प्रेम है, लेकिन दलित समाज के सम्मान और स्वाभिमान से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों तथा उन्हें संरक्षण देने वालों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले ऐसे कृत्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा जातिगत भेदभाव और छुआछूत जैसी मानसिकता पर प्रभावी रोक लगाई जाए।

धरना एवं सत्याग्रह में वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, पूर्व सभापति कविता साहू, वीरेंद्र परिहार, अभिषेक नायडू, सुभाष गुलाटी, विजय सिंह, प्रशांत जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, दयाराम कश्यप, राजेंद्र पटवा, मीडिया प्रभारी शादाब अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments