Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जिला न्यायालय परिसर में गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):    जिला न्यायालय परिसर जगदलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):   जिला न्यायालय परिसर जगदलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े सहित जिला न्यायालय के विभिन्न न्यायिक अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता कश्यप, न्यायिक कर्मचारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विक्रमादित्य झा, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर न्यायालय परिसर में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। न्यायिक कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रदर्शन किया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया तथा न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की एकता और अखंडता की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायिक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मानसिंह बघेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति पुनः संकल्प लेने का अवसर भी है। न्याय व्यवस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि न्यायिक कर्मचारी संविधान के आदर्शों, न्याय, समानता और निष्पक्षता की भावना को अपने कार्य व्यवहार में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

समारोह में न्यायिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य ऋषि कश्यप, सुजीत कतलाम, संदीप नाग, योगिता ध्रुव, किरण मंडावी, ललिता भारती, रंजीत रामटेके, मोहम्मद यासिर, प्रशांत लकड़ा सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव छाया गढ़पायले, कोषाध्यक्ष धनेश्वर कश्यप एवं संरक्षक शाहनवाज खान ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की प्रगति, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

No comments