Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बस्तर में साइबर जागृति अभियान शुरू, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा सात सप्ताह का अभियान

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर। साइबर अपराधों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बस्तर पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस की फ्लैगशिप पहल ‘साइबर जागृति अभियान’...

जगदलपुर। साइबर अपराधों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बस्तर पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस की फ्लैगशिप पहल ‘साइबर जागृति अभियान’ का शुभारंभ किया है। अभियान 15 अगस्त से शुरू होकर 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती तक चलेगा।

सात सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में प्रत्येक सप्ताह साइबर अपराध से जुड़े अलग-अलग विषयों पर नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान की पूरी रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। इस दौरान साइबर अपराध से बचाव, जागरूकता और अनुपालन से संबंधित मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की।  साइबर सुरक्षा के प्रति नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ अभियान का भी शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को साइबर सुरक्षा के संदेश से जोड़ना और जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर तक पहुंचाना है।

बस्तर पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ जनजागरूकता में मीडिया की भूमिका को अहम बताया। पुलिस का मानना है कि मीडिया के माध्यम से साइबर सुरक्षा से जुड़े संदेश को बड़ी संख्या में नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, सिटी एसपी सुमित कुमार, साइबर टीम के सदस्य, राजपत्रित अधिकारी और बस्तर पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

बस्तर पुलिस ने नागरिकों से अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक और ऑनलाइन गतिविधियों से सावधान रहने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की सलाह दी है।

पुलिस के अनुसार साइबर अपराधों से बचने के लिए नागरिकों की जागरूकता और सतर्कता सबसे महत्वपूर्ण है। सात सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान बस्तर में साइबर सुरक्षा को लेकर जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


No comments