Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नौकरी लगाने के नाम पर 8.95 लाख की ठगी, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -

होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लोगों से लिए थे पैसे, वर्दी दिखाकर जमाता था रौब जगदलपुर। होमगार्ड और फॉरेस्ट वि...

होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लोगों से लिए थे पैसे, वर्दी दिखाकर जमाता था रौब

जगदलपुर। होमगार्ड और फॉरेस्ट विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने विभागों में अपनी अच्छी पहचान होने का हवाला देकर लोगों को विश्वास में लिया और नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुल 8 लाख 95 हजार रुपये ऐंठ लिए। शिकायत के बाद आरोपी को उसके आड़ावाल स्थित घर से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार वैष्णव (38 वर्ष), निवासी आड़ावाल, थाना बोधघाट, जगदलपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी ठगी और मारपीट सहित 07 अपराध दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

मामले में प्रार्थी नीरबत्ती कश्यप, निवासी मावली गुढ़ा, जिला बस्तर ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव ने फॉरेस्ट एवं होमगार्ड विभाग में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर प्रार्थी सहित अन्य लोगों से रकम ली थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने प्रार्थी से 1.50 लाख रुपये, परमेश्वर नेताम से 2.05 लाख रुपये, सरिता बघेल से 3.92 लाख रुपये और सोनधर कश्यप से 70 हजार रुपये लिए। इस तरह कुल 8.95 लाख रुपये की रकम फोन-पे और नगद माध्यम से ली गई।

आरोपी लोगों को अपने विभागीय संपर्क और पहचान का हवाला देकर भरोसे में लेता था। पुलिस के अनुसार वह वर्दी का इस्तेमाल भी लोगों का विश्वास जीतने के लिए करता था।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे आड़ावाल स्थित उसके घर से हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेना स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे 14 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उपनिरीक्षक छबील तांडेकर, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने, राजपूत तथा आरक्षक रंगलाल खरे, त्रिनाथ कश्यप और तामेश्वर चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


No comments