Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

दलपत सागर के पास चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद; न्यायालय ने भेजा जेल जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा)। दलपत सागर स्थित राम मंदिर ...

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद; न्यायालय ने भेजा जेल

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा)। दलपत सागर स्थित राम मंदिर के सामने धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है और पूर्व में भी डकैती एवं आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 अगस्त को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि दलपत सागर राम मंदिर के सामने एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी सुमित शेट्टी पिता राजा टांगरी (22 वर्ष), निवासी कालीपुर अटल आवास, जगदलपुर को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया। मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है तथा वर्ष 2024 में डकैती और आर्म्स एक्ट के मामले में भी जेल जा चुका है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उपनिरीक्षक अरुण मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक परिमल दास एवं भुनेश्वर पांडे तथा आरक्षक वरुण ठाकुर, हरीश, बंसीलाल और रंगलाल खरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


No comments