Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

यह भी पढ़ें -

विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ओजपूर्ण भाषणों ने बांधा समां उलनार(विमलेंदु शेखर झा) । डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, उल...

विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ओजपूर्ण भाषणों ने बांधा समां

उलनार(विमलेंदु शेखर झा)। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, उलनार, विकासखंड बकावंड, जिला बस्तर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज शंकर के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।

समारोह का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं राष्ट्रनायकों के छायाचित्रों पर तिलक, पुष्प एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके बाद पहली बार विद्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।

प्राचार्य श्री मनोज शंकर ने अपने उद्बोधन में ‘वंदे मातरम्’ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के सरपंच श्री मधुसूदन नेताम, जनपद पंचायत के प्रतिनिधिगण, पंचगण, स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती श्यामा ठाकुर एवं श्री दुर्गा साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। एलकेजी एवं प्राथमिक कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भी शानदार नृत्य एवं समूह प्रस्तुतियों से वातावरण में उत्साह और जोश भर दिया। कक्षा आठवीं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत समारोह का विशेष आकर्षण रहा, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।

कार्यक्रम में शिक्षक श्री मोहन मयारू ने ओजपूर्ण भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि सच्ची देशभक्ति केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही सच्ची देशभक्ति है। विद्यार्थियों ने भी स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिक कर्तव्यों पर प्रभावशाली विचार रखे।

विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में आयोजित फुगड़ी, फैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के करकमलों से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की गई।

समारोह के समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने ‘सारे जहाँ से अच्छा’ का सामूहिक गान प्रस्तुत किया। वहीं विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भावपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया। स्वास्थ्य विभाग से उपस्थित श्री दुर्गा साहू ने विद्यार्थियों को देश का उज्ज्वल भविष्य बताते हुए अनुशासन, परिश्रम एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की भी सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य श्री मनोज शंकर, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण, विद्यार्थी, अभिभावकगण एवं विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह ने विद्यार्थियों के मन में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता, स्वतंत्रता के प्रति सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और मजबूत किया।

No comments