जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नानगुर की मासिक बैठक शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बै...
जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नानगुर की मासिक बैठक शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक रेखचंद जैन की विशेष उपस्थिति रही, जबकि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नानगुर फूलसिंह बघेल ने बैठक की अगुवाई की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आम जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया।
बैठक में प्रदेश में बिजली बिलों में बढ़ोतरी, घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर तथा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लागू 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर आगामी दिनों में व्यापक जनांदोलन चलाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बिजली दरों में बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रिय भागीदारी से मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने तथा जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिजली की बढ़ती दरों और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस जनता की आवाज को लेकर व्यापक आंदोलन करेगी तथा जनता की समस्याओं के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के हितों और अधिकारों की आवाज बुलंद करती रही है। वर्तमान परिस्थितियों में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने और संगठन के प्रत्येक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फूलसिंह बघेल ने आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से सतत संपर्क बनाए रखने और स्थानीय समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने की अपील की।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष नीलूराम बघेल, महामंत्री विजय सिंह, नीतिश शर्मा, प्रशांत जैन, हीरालाल ध्रुव, राजेश कश्यप, वीरलेख बघेल, हरिहर सेठिया, विनोद सेठिया, लोकेश सेठिया, मोहन पटेल, राजकुमार सेठिया, जगदीश चलाकी, कमलू चलकी, सुंदरलाल सेठिया, जगन्नाथ बघेल, गणेश सेठिया, प्रदीप सेठिया, जयकुमार तोबी, चमनलाल देहारी, सुकरा नाग, लछीन्दर नाग, सुभाष गावडे, सुरेश गुप्ता, राजीव दास, खेमराज सेठिया, नरेंद्र, जिंमटू, भास्कर जोशी, वीरेंद्र ठाकुर, जैनु मांडवी, तरुण कश्यप, तुलाराम नाग, धन सिंह नाग, राजमान बघेल, नड़गु नाग, रामेश्वर कश्यप, रनदेव बघेल, डमरू बघेल, देवनाथ बघेल, मंगतू कश्यप, बुधराम कश्यप, महादेव पोयम, गुप्तेश्वर जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments