Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

कांवड़ियों के चरण पखारकर महापौर संजय पांडे ने जताई आस्था

यह भी पढ़ें -

गोरिया बहार नाला में कांवड़ियों का स्वागत, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद जगदलपुर:    सावन मास के पावन अवसर पर सोमवार को रामपाल मंदिर की ओर नि...

गोरिया बहार नाला में कांवड़ियों का स्वागत, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

जगदलपुर:   सावन मास के पावन अवसर पर सोमवार को रामपाल मंदिर की ओर निकली कांवड़ यात्रा के दौरान गोरिया बहार नाला के समीप श्रद्धा और सेवा की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। महापौर संजय पांडे ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उनके चरण पखारे और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िए भगवान भोलेनाथ का जयघोष करते हुए रामपाल मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। महापौर ने कांवड़ियों की सेवा करते हुए भगवान शिव से बस्तरवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उनके इस सेवा भाव ने कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

रामपाल क्षेत्र धार्मिक आस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम अपने वनवास काल के दौरान बस्तर अंचल से होकर गुजरे थे और इसी दौरान यहां शिवलिंग की स्थापना की थी। इसी धार्मिक मान्यता के कारण रामपाल क्षेत्र लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा और उनके चरण पखारने का अवसर उनके लिए श्रद्धा और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ और प्रभु श्रीराम से बस्तर में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, श्याम सुंदर बघेल, सैलीन जैदू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments