जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी की जगदलपुर पूर्वी नगर मंडल कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा और...
जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी की जगदलपुर पूर्वी नगर मंडल कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सोमवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में अविनाश श्रीवास्तव को मंडल अध्यक्ष तथा दिगम्बर राव और संतोष बाजपेयी को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राकेश तिवारी, गीता नाग, मीना साहू और विक्रम सिंह यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर राधा बघेल, किरण दीवान, राजा यादव और योगेश मिश्रा की नियुक्ति की गई है। शेखर शर्मा को कोषाध्यक्ष और रितेश सोनी को सह-कोषाध्यक्ष, जबकि केतन महानंदी को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। सोशल मीडिया की कमान शैलेष श्रीवास्तव को सौंपी गई है, जिनके सह प्रभारी संतोष पाण्डेय होंगे।
नई कार्यकारिणी में कई कार्यकर्ताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जिनमें कौशिक शुक्ला, आशुतोष पाल, अभय दीक्षित, नागेश्वर राव, मोतीराम बघेल, उमेश वानखेड़े, घनश्याम बघेल, संगीता तोमर, करण जैन, शंकर राव, बी. संतोषी राव, के. चंद्रमाली राव, संध्या टांडिया, चिक्कम भारती, देवश्री भंडारी, सूरज केसरवानी, पुष्पा तिवारी, रीना राय, रवि शर्मा, शशि नाग, डी. सुधा रानी, मनीष मूलचंदानी, अजय पाल सिंह, पुनीता सुनानी, वेंकट राव (विक्की), लोकेश राव, ज्ञानेद्री महाराणा, प्रभात चौहान और रेखा नायक के नाम प्रमुख हैं।
घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा आगामी चुनावों में भाजपा को मजबूती प्रदान करेगी


No comments