जगदलपुर: भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है और अब केवल झूठ एवं...
जगदलपुर:
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है और अब केवल झूठ एवं भ्रम फैलाकर राजनीति की दुकान चला रही है।” उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब भाजपा के नेतृत्व में विष्णुदेव साय का सुशासन है, जहां विकास और पारदर्शिता प्राथमिकता में हैं।
वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह नहीं भूलना चाहिए कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश सरकार के काले कारनामों को देखा और भुगता है। जनता अब सच्चाई को भली-भांति समझ चुकी है और भाजपा सरकार के जनसुराज से संतुष्ट है।
भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि बस्तर के विकास कार्य भाजपा शासन में तेजी से हो रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव की पहल पर शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में कई विकास परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य समग्र विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान है, जबकि कांग्रेस इन सकारात्मक कार्यों से विचलित होकर झूठे आरोपों का सहारा ले रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस को भाजपा सरकार की विकासोन्मुख नीतियों से असहजता हो रही है। जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर उचित जवाब देगी।
No comments