Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

31 मार्च से पहले टैक्स जमा कर निगम को करें सहयोग महापौर संजय पांडे

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):   नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम महीने मार्च में राजस्व वसूली अभियान को तेज कर दिया...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):  नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम महीने मार्च में राजस्व वसूली अभियान को तेज कर दिया गया है। करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन ने शनिवार और रविवार को भी टैक्स काउंटर खोलने का निर्णय लिया है, ताकि नागरिक अवकाश के दिनों में भी आसानी से अपना कर जमा कर सकें।

नगर निगम क्षेत्र के भवन एवं भूमि स्वामियों से संपत्ति कर, यूजर चार्ज, जल कर, भू-भाटक तथा दुकान किराया 31 मार्च 2026 से पहले जमा करने की अपील की गई है। निगम प्रशासन का कहना है कि समय सीमा के भीतर कर जमा करने पर करदाताओं को किसी भी प्रकार का अतिरिक्त अधिभार नहीं देना पड़ेगा।

निगम ने करदाताओं की सुविधा के लिए डिजिटल भुगतान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है। सहायक राजस्व निरीक्षकों के पास उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से भी नागरिक आसानी से कर का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा निगम के मुख्य कार्यालय में प्रत्येक शनिवार और रविवार को भी संपत्ति कर काउंटर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे।

महापौर संजय पांडे ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि करदाता चालू वित्तीय वर्ष का टैक्स 31 मार्च 2026 से पहले बिना किसी अधिभार के जमा कर सकते हैं। इसके लिए निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक वार्डों में घर-घर जाकर कर वसूली कर रहे हैं और लोगों को समय पर कर जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन करदाताओं ने अभी तक अपना पुराना संपत्ति कर जमा नहीं किया है, वे भी 31 मार्च से पहले बकाया राशि जमा कर निगम के विकास कार्यों में सहयोग करें।

वहीं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने भी नागरिकों से समय सीमा के भीतर बकाया करों का भुगतान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सहायक राजस्व निरीक्षक घरों और दुकानों तक पहुंचकर कर संग्रहण कर रहे हैं, जिसके माध्यम से भी करदाता आसानी से अपना टैक्स जमा कर सकते हैं। समय पर कर भुगतान से नागरिकों को अतिरिक्त अधिभार से बचने का लाभ मिलेगा।

No comments