Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नशे के सौदागरों पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.348 किलो गांजा जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अ...

जगदलपुर:

बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बोधघाट पुलिस ने अवैध गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक उड़ीसा से जगदलपुर की ओर होंडा शाइन मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 17 W 0342) से आ रहे हैं, जिनके पास लाल रंग के बैग में अवैध गांजा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गोरिया बाहर नाला के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम देवी नारायण नागवंशी (26 वर्ष), निवासी ग्राम बाबू सेमरा तथा बबलू कश्यप (19 वर्ष), निवासी हलबा कचोरा बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से लाल बैग में सेलो टेप से लिपटे दो पैकेटों में कुल 3.348 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1,67,400 रुपये आंकी गई है।

आरोपियों के पास मादक पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय विशेष एनडीपीएस न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया है।

कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका:

निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर, पवन श्रीवास्तव सहित आरक्षक युवराज ठाकुर, कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की, अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरी लाल आर्यों और परमानंद भोयर ने सराहनीय योगदान दिया।

बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments