Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

हर्राकोडेर के मढ़ई मेले में विधायक विनायक गोयल की सहभागिता, मां गंगादेई से क्षेत्र की खुशहाली की कामना

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम एवं सुदूर ग्राम पंचायत हर्राकोडेर में आयोजित पारंपरिक मढ़ई मेला कार्यक्रम में व...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम एवं सुदूर ग्राम पंचायत हर्राकोडेर में आयोजित पारंपरिक मढ़ई मेला कार्यक्रम में विधायक Vinayak Goyal ने सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक मां गंगादेई के चरणों में पूजा-अर्चना की।

मढ़ई मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक गोयल ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझावों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा हमारी संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों के उत्साह और स्नेह से अभिभूत विधायक गोयल ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जो उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

आश्रम शाला का किया निरीक्षण:

मढ़ई मेला कार्यक्रम के बाद विधायक गोयल ने शासकीय कन्या आश्रम शाला हर्राकोडेर का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से मुलाकात कर पढ़ाई, भोजन, रहन-सहन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

विधायक गोयल ने कहा कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने छात्राओं के उत्साह और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उन्हें लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान कश्यप, मण्डल अध्यक्ष मंगतुराम कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

No comments