Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

कांग्रेस का ‘मिशन गांव चलो अभियान’ तेज, नगरनार ब्लॉक के गारावंडकला में संगठन विस्तार पर जोर

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): छत्तीसगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ‘मिशन गांव चलो अभियान’ लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में बस्तर जिला...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):

छत्तीसगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ‘मिशन गांव चलो अभियान’ लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने नगरनार ब्लॉक के गारावंडकला में एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

यह बैठक दीपक बैज के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें बूथ कमेटी और पंचायत कमेटी के गठन एवं विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही आगामी कार्ययोजना तय करते हुए ग्रामीण स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष फोकस किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए सुशील मौर्य ने कहा कि ‘मिशन गांव चलो अभियान’ का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर गांव-गांव तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, संतोष सेठिया (ब्लॉक अध्यक्ष), लेखन बघेल, दयाराम कश्यप, विद्याधर जिराम, कमल, मंगलसाय, रमेश पात्रों, लिमसर बघेल, लखीराम, मोहन, लोकनाथ, नीलकंठ गोयल, महादेव, रजत जोशी, अजय पांडे, देवदास बघेल, गोपाल, निमकेतन बघेल, गणेश गोयल, बाबूराम, जलंदर कश्यप, मौसु कश्यप, जलपति, जदूनाथ, देबरो, सुधियां, रुपनाथ, तुलसी एवं अनंतराम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के माध्यम से कांग्रेस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह आगामी चुनावों को देखते हुए गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर गंभीरता से काम कर रही है। ‘मिशन गांव चलो अभियान’ के जरिए पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ और प्रभाव को और विस्तार देने की दिशा में सक्रिय नजर आ रही है।

No comments