Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बीजापुर के प्रसिद्ध चिकटराज मेले में उमड़ी आस्था, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने की पूजा-अर्चना

यह भी पढ़ें -

बीजापुर(विमलेंदु शेखर झा):      स्थानीय परंपराओं और आस्था का अनूठा संगम माने जाने वाले प्रसिद्ध चिकटराज मेले में आज जनप्रिय नेता एवं पूर्व म...

बीजापुर(विमलेंदु शेखर झा):    

स्थानीय परंपराओं और आस्था का अनूठा संगम माने जाने वाले प्रसिद्ध चिकटराज मेले में आज जनप्रिय नेता एवं पूर्व मंत्री माननीय श्री महेश गागड़ा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मेले में पधारे चिकटराज बाबा सहित अन्य देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मेले के पावन अवसर पर श्री गागड़ा ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि चिकटराज मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है, जो समाज को अपनी जड़ों से जोड़कर रखता है।

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अवसर मिलता है। मेले के आस्था और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण में शामिल होकर उन्हें आत्मिक शांति और दिव्य आनंद की अनुभूति हुई।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जी. वेकट, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री श्रीनिवास मुदलियार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री घासीराम नाग, जिला महामंत्री श्री संजय लुंकड़, श्री फूलचंद गागड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुखलाल पुजारी, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती बी. पुष्पा राव, मंडल अध्यक्ष श्री अशोक राव, वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद श्रीमती सत्यवती परतगिरी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

चिकटराज मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त करता है।

No comments