Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बस्तर में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह, मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर/बस्तर(विमलेंदु शेखर झा): बस्तर सांसद महेश कश्यप के निवास ग्राम कुम्हरावंण्ड झरनीगुड़ा में आयोजित श्रीराम भक्त हनुमान जी के प्राण प्र...

जगदलपुर/बस्तर(विमलेंदु शेखर झा):

बस्तर सांसद महेश कश्यप के निवास ग्राम कुम्हरावंण्ड झरनीगुड़ा में आयोजित श्रीराम भक्त हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। धार्मिक आस्था और उत्साह के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समारोह के प्रथम दिवस मंत्री केदार कश्यप ने विधि-विधान के साथ मंडप प्रवेश एवं अभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कश्यप परिवार के मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री कश्यप ने सांसद महेश कश्यप, उनके परिवारजनों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और क्षेत्र के लोगों का कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर गांव में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस आयोजन को अपने लिए गौरव का विषय बताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जारी रहेगा।

No comments