Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ जगदलपुर और नबरंगपुर के दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा) : कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ द...

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा) : कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 29 पत्ते, 232 कैप्सूल, कुल 129.92 ग्राम ट्रामाडोल बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.16 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, आमागुड़ा चौक में एक युवक द्वारा काले बैग में नशीली कैप्सूल रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार करने की सूचना मिली थी। सूचना पर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन, सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण और लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर घेराबंदी की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने समीर बघेल को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 27 पत्तों में 216 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुईं, जिनका वजन 120.96 ग्राम और कीमत करीब 1.08 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नबरंगपुर, ओडिशा से नशीली दवाएं लाकर शहर में युवाओं को बेचता था।
समीर की निशानदेही पर विशेष टीम ओडिशा के नबरंगपुर पहुंची, जहां से सप्लायर सम्मुख ईश्वर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने खुद को बाबा मेडिकल स्टोर संचालक के परिवार से जुड़ा बताया। उसके कब्जे से 2 पत्तों में 16 ट्रामाडोल कैप्सूल, कुल 8.96 ग्राम वजन और 8 हजार रुपये कीमत की दवा जब्त की गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B) के तहत मामला दर्ज कर विशेष एनडीपीएस न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर, भुवनेश्वर पाण्डे सहित पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।

No comments