Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

गंगालूर में तंबाकू पर कड़ी कार्रवाई: 17 चालान, ₹2700 जुर्माना वसूला

यह भी पढ़ें -

बीजापुर, 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गंगालूर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू नियमों के उल्लंघन पर सख्त ...

बीजापुर, 16 अप्रैल 2026:

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गंगालूर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान COTPA अधिनियम 2003 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 17 चालान काटे गए और ₹2700 का जुर्माना वसूला गया।

यह अभियान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी के निर्देशन में संचालित किया गया। टीम ने क्षेत्र की विभिन्न दुकानों और ठेलों का निरीक्षण किया, जहां तंबाकू उत्पादों की बिक्री से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया।

अभियान में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. मनोज लम्बाड़ी एवं डॉ. माधुरी (डेंटल सर्जन) के साथ शिक्षा विभाग से नर्वेद सिंह और पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक महेश राठौर सहित अन्य अधिकारी बुद्ध हेमला, डीसीएफ राम लाला प्रसाद, नक्का मानकू पोतम, अर्जून हेमला और वेंकटम्म झाड़ी मौजूद रहे।

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपनी दुकानों पर तंबाकू निषेध से संबंधित चेतावनी बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाएं। साथ ही आम नागरिकों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की अपील की गई।

प्रशासन की इस सख्ती से क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ने और नियमों के बेहतर पालन की उम्मीद जताई जा रही है।

No comments