Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर का शानदार परीक्षा परिणाम, 100% रिजल्ट से बढ़ाया मान

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (छत्तीसगढ़): पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड पर...

जगदलपुर (छत्तीसगढ़):

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के सभी 94 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है।

इस वर्ष विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए। वैष्णवी राठौर ने 94% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं भीमिका पराते ने 93.6% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। आँचल साहू ने 91.4% अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ईशा विश्वास ने 91.2% और अनीशा सेनी ने 90% अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री राज कुमार असमानी ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।

विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है और सभी ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है।

No comments