Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ग्राम कुम्हरावंड में श्रीराम भक्त हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमड़ा जनसैलाब

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): बस्तर जिले के ग्राम कुम्हरावंड झरनीगुड़ा में आयोजित त्रि-दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आज भव्य समापन हुआ। गहन आस्था...

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): बस्तर जिले के ग्राम कुम्हरावंड झरनीगुड़ा में आयोजित त्रि-दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आज भव्य समापन हुआ। गहन आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण इस आयोजन में श्रीराम भक्त हनुमान जी की नूतन प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। पूरे क्षेत्र में “जय श्री राम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

यह गरिमामय आयोजन स्थानीय सांसद महेश कश्यप एवं कश्यप परिवार के तत्वावधान में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत मंडप प्रवेश और जलाभिषेक से हुई, जबकि दूसरे दिन मूर्ति अधिवास एवं विशेष पूजन के माध्यम से देव शक्तियों का आह्वान किया गया। अंतिम दिन शुभ मुहूर्त में प्राण-प्रतिष्ठा, हवन और पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।  

इस आयोजन की विशेषता यह रही कि इसी पावन अवसर पर कश्यप परिवार के तीन बच्चों का नामकरण संस्कार भी संपन्न हुआ, जिससे यह धार्मिक अनुष्ठान पारिवारिक और सामाजिक उत्सव का अनूठा संगम बन गया।

समारोह में देश-प्रदेश की राजनीति और समाजसेवा से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तित्वों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें किरण सिंह देव, संतोष पांडे, विजय बघेल, रूपकुमारी चौधरी, भोजराज नाग, कमलेश जांगड़े सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए। इसके अलावा चैतराम अटामी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश राव, पूर्व महापौर गीतेश मल्ल एवं युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमलचंद्र भंजदेव ने भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूर्णाहुति के पश्चात भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। सांसद महेश कश्यप एवं उनके परिवार ने स्वयं उपस्थित रहकर सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में सांसद श्री कश्यप ने कहा कि यह आयोजन कुलदेवी की कृपा और क्षेत्रवासियों के स्नेह का परिणाम है। कार्यक्रम के अंत में कश्यप परिवार ने सभी संतों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए।

इस आयोजन में भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी, मंडल कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि तथा विभिन्न समाजों और संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे पूरा आयोजन भव्य और ऐतिहासिक बन गया।

No comments