दुर्गकोंदल: भानुप्रतापपुर क्षेत्र में एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की कथित रूप से उपचार के अभाव में हुई मौत के बाद राजनीतिक प्रति...
दुर्गकोंदल: भानुप्रतापपुर क्षेत्र में एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की कथित रूप से उपचार के अभाव में हुई मौत के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। शिवसेना ने इस घटना को स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही बताते हुए प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।
शनिवार को शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल दुर्गकोंदल विकासखंड के ग्राम चाहचाड पहुंचा, जहां नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान दिवंगत मां और बच्चे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शिवसेना नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है। पर्याप्त डॉक्टर, दवाइयां और संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। पार्टी का आरोप है कि यदि गर्भवती महिला को समय रहते समुचित उपचार मिलता, तो मां और बच्चे दोनों की जान बचाई जा सकती थी।प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। शिवसेना ने पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करेगी। पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं ने न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया


No comments