Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जगदलपुर के धरमपुरा खेल परिसर में आवासीय खेल अकादमी ट्रायल शुरू, 248 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): बस्तर के धरमपुरा खेल परिसर में आवासीय खेल अकादमी बस्तर चयन ट्रायल 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। खेल एवं युवा कल्य...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):बस्तर के धरमपुरा खेल परिसर में आवासीय खेल अकादमी बस्तर चयन ट्रायल 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस चयन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए 248 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस चयन ट्रायल में एथलेटिक्स, फुटबॉल और तीरंदाजी खेल विधाओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार एथलेटिक्स में 95 खिलाड़ी, फुटबॉल में 137 खिलाड़ी और तीरंदाजी में 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

खिलाड़ियों के लिए विभाग द्वारा निःशुल्क भोजन और आवास की व्यवस्था की गई है। चयनित खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के साथ शिक्षा, बीमा, खेल किट, आधुनिक खेल सामग्री, आवास और भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें बेहतर खेल वातावरण मिल सके। कलेक्टर बस्तर ने कहा कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। आवासीय खेल अकादमी प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


चयन प्रक्रिया में द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसविंदर सिंह भाटिया, स्नेह यादव, हिमांशु चंद्राकर, सरिता यादव, बिंदेश्वरी मरावी और दुर्गेश नंदिनी गोस्वामी जैसे विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का परीक्षण और मार्गदर्शन किया। खेल अधिकारी सुशांत पॉल ने बताया कि जगदलपुर में छत्तीसगढ़ का पहला आवासीय बालक फुटबॉल अकादमी प्रारंभ हो रहा है, जो राज्य के खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगा।

No comments