Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

पारापुर में सुशासन तिहार 2026 का भव्य आयोजन, विधायक विनायक गोयल ने किए 33 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के भूमिपूजन

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):  लोहण्डीगुड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत पारापुर में सुशासन तिहार 2026 के तहत भव्य जनसमस्या निवारण एवं विकास कार्यक...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): लोहण्डीगुड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत पारापुर में सुशासन तिहार 2026 के तहत भव्य जनसमस्या निवारण एवं विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और शासन की योजनाओं का लाभ लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल रहे। उन्होंने विभिन्न विभागों के कुल 33 करोड़ 77 लाख 49 हजार रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।

सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित निराकरण करने के लिए सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कई आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया। विधायक विनायक गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए।


कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को वन भूमि पट्टा, राशन कार्ड, कृषि सामग्री, धान बीज, मछली पकड़ने के जाल और सिंचाई पंप सहित कई सामग्रियों का वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान कश्यप, जनपद अध्यक्ष पदमा कश्यप सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


No comments