Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:   शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू का जन्मदिन राजीव भवन में उत्स...

जगदलपुर:  शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू का जन्मदिन राजीव भवन में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का आयोजन शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा मलकीत सिंह गैदू को केक खिलाकर एवं मुंह मीठा कराकर बधाई दी।

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पार्षदों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने प्रदेश प्रभारी महामंत्री के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जन्मदिन समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा की गई।

No comments