Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

विशेष जनसंपर्क अभियान में अग्रणी भूमिका निभाए अजजा मोर्चा : सत्यनारायण सिंह

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:     भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठ...

जगदलपुर:    भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, विशेष जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह तथा छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम शामिल हुए। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय जनसंपर्क बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया।

सत्यनारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान में अजजा मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

विकास मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और लोगों को लाभ दिलाने पर बल दिया। कार्यक्रम का प्रारंभिक उद्बोधन जिला अध्यक्ष संतोष बघेल ने दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री परीस बेसरा तथा आभार प्रदर्शन राधेश्याम पेन्द्रे ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप, अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बैदूराम कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, बलदेव मण्डावी,लखीधर बघेल, ललिता बघेल, धरमु मण्डावी, कुलेश्वर कश्यप,वामन वट्टी, परदेशी कश्यप,चमेली जिराम, त्रिवेणी रंधारी, गायत्री बघेल,संतोष गौर, भरत कश्यप,सुदराम कश्यप, कमल राम,पाकलू कश्यप, घनश्याम बघेल, शम्भू नाग,गंमचम मण्डावी,डोमु कश्यप, रामसिंह नाग,मोहन मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments