Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

छापर भानपुरी में आयोजित हुआ सुशासन तिहार, बारिश के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित

यह भी पढ़ें -

विधायक विनायक गोयल ने बारिश के बीच हितग्राहियों को वितरित की सामग्री और सहायता राशि के चेक जगदलपुर, संवाददाता विमलेंदु शेखर झा: सुशासन तिहार...

विधायक विनायक गोयल ने बारिश के बीच हितग्राहियों को वितरित की सामग्री और सहायता राशि के चेक

जगदलपुर, संवाददाता विमलेंदु शेखर झा:

सुशासन तिहार के तहत बस्तर विकासखंड के छापर भानपुरी स्थित जलनी माता गुड़ी परिसर में जन समस्या निराकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं हितग्राही कार्यक्रम में शामिल हुए। अचानक हुई बारिश के कारण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद कार्यक्रम निर्धारित रूप से जारी रहा और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाया गया।

विधायक विनायक गोयल बारिश के बीच कार्यक्रम स्थल पहुंचे और विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है तथा सुशासन तिहार इसी सोच का परिणाम है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। ग्रामीणों ने शासन की जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बारिश के बावजूद कार्यक्रम में उत्साह बना रहा और हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सी.पी. बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments