जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प...
जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा):
बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 214.300 किलोग्राम गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 7 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थाना नगरनार क्षेत्र के धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो पिकअप (UP-52-T-2094) में दो व्यक्ति उड़ीसा से बड़ी मात्रा में गांजा लेकर जगदलपुर होते हुए उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।
वाहन रुकते ही उसमें सवार एक आरोपी बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया, जबकि चालक विजय पाण्डेय (34 वर्ष) निवासी राजेंद्र नगर पश्चिम, थाना गोरखनाथ, जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में फरा पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थाना नगरनार क्षेत्र के धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो पिकअप (UP-52-T-2094) में दो व्यक्ति उड़ीसा से बड़ी मात्रा में गांजा लेकर जगदलपुर होते हुए उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। र आरोपी की पहचान सोनू यादव निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है, जिसकी तलाश जारी है।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखी 9 प्लास्टिक बोरियों से कुल 105 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 214.300 किलोग्राम निकला। पुलिस ने गांजे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप, एक सैमसंग मोबाइल फोन तथा 700 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(ग) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान में उपनिरीक्षक सतीश यदुराज, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दीपक कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक अजय साहू, तुलसीदास कश्यप, आरक्षक दशरू नाग, विक्रम उरांव, यशवंत ध्रुव, डीएसएफ आरक्षक भास्कर भारद्वाज तथा चालक आरक्षक अविनाश मांझी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


No comments