Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

38 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद बस्तर पुलिस के तीन वरिष्ठ अधिकारी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर। बस्तर पुलिस विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने लगभग चार दशक तक कानून-व्यवस्था और जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने के बाद 30 जून 202...

जगदलपुर। बस्तर पुलिस विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने लगभग चार दशक तक कानून-व्यवस्था और जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने के बाद 30 जून 2026 को सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति ली। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में आयोजित गरिमामय विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों को याद किया।

समारोह में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानजनक सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, अर्जुन कुर्रे, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित धोत्रे, उप पुलिस अधीक्षक सुसंता लकड़ा, जयराम चेरमाको, रक्षित निरीक्षक अभिजीत सिंह भदौरिया सहित विभाग के अनेक राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त अधिकारियों में निरीक्षक सुखराम पंथ, उप निरीक्षक मुन्ना राम भारद्वाज तथा सहायक उप निरीक्षक परसादी सिंह राज शामिल हैं। तीनों अधिकारियों ने आरक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की और अपनी मेहनत, अनुशासन तथा कार्यकुशलता के दम पर पदोन्नति प्राप्त करते हुए वरिष्ठ पदों तक पहुंचे। अपने लंबे सेवा काल में उन्होंने बस्तर सहित विभिन्न जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ड्यूटी निभाने और पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इन अधिकारियों की ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और बेदाग सेवा आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। उनके समर्पण और योगदान को बस्तर पुलिस परिवार हमेशा याद रखेगा। समारोह का समापन सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान, शुभकामनाओं और भावुक विदाई के साथ हुआ। बस्तर पुलिस परिवार ने उनके सुखमय, स्वस्थ एवं समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

No comments