कोण्डागांव: छत्तीसगढ़ शासन की जनहितकारी पहल सुशासन तिहार दिव्यांगजनों के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रही है। समाज कल्याण विभाग ने अभियान के दौरा...
कोण्डागांव: छत्तीसगढ़ शासन की जनहितकारी पहल सुशासन तिहार दिव्यांगजनों के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रही है। समाज कल्याण विभाग ने अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए तीन दिव्यांग हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए।
विकासखंड माकड़ी के ग्राम पंचायत मगेदा निवासी हिरू राम ने सुशासन तिहार के दौरान मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की मांग की थी। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की। इससे अब उनका आवागमन पहले की तुलना में अधिक आसान और आत्मनिर्भर हो गया है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत जिराकसा के जगन्नाथ तथा ग्राम पंचायत कुरलूबहार के दयनु राम नेताम को उनकी जरूरत के अनुरूप स्मार्ट केन उपलब्ध कराई गई। इन उपकरणों से दोनों हितग्राहियों के दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ी है और स्वतंत्र रूप से आने-जाने में उन्हें काफी मदद मिलेगी।
हितग्राहियों ने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ, जिससे उनमें नया आत्मविश्वास जागा है। उन्होंने इस पहल के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।


No comments