कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण के लिए उनके योगदान को किया याद जगदलपुर। संभाग मुख्यालय स्थ...
कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण के लिए उनके योगदान को किया याद
जगदलपुर। संभाग मुख्यालय स्थित राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं महान समाजसेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सादगी के साथ मनाई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने मिनीमाता जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण तथा समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई तथा महिलाओं की शिक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया।
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा कि मिनीमाता जी का जीवन त्याग, सेवा और संघर्ष की मिसाल है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज को संसद तक पहुंचाने का कार्य किया। महिलाओं, गरीबों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आज भी समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। उनके विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने कहा कि मिनीमाता जी केवल जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की सशक्त आवाज थीं। उन्होंने छुआछूत, भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ निरंतर संघर्ष किया। संसद में रहते हुए उन्होंने गरीबों, महिलाओं, श्रमिकों और समाज के कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनका जीवन जनसेवा और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा और उनके संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में पूर्व सभापति कविता साहू, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बालेश दुबे, महामंत्री अभिषेक नायडू, सुभाष गुलाटी, नीतीश शर्मा, रविशंकर तिवारी, संजय पाणिग्रही, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यापानी, गणेश बघेल, धरमुराम कश्यप, सूरज कश्यप, छबिलाल, नारायण बघेल, बुधराम कश्यप, मोतीराम कश्यप, मीडिया प्रभारी शादाब अहमद, पार्षद रामकृष्ण तिवारी, उस्मान रजा सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments